अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराए अधिकारी:विधायक सुमित हृदयेश…. 

Spread the News

हल्द्वानी। स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के नए वॉर्डों के लोग भी मौजूद रहे।

बैठक में स्थानीय लोगों ने अपने-अपने वॉर्डों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जलनिकासी , स्ट्रीट लाइट, सीवेज व्यवस्था और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। लोगों ने रोजमर्रा के कार्यों में आ रही दिक्कतों को विस्तारपूर्वक विधायक और अधिकारियों के सामने रखा।

सभी समस्याओं को सुन विधायक हृदयेश ने अफसरों को जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने USDDA के निदेशक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित और अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि हर वॉर्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर वॉर्ड का संतुलित व समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया। मामले में बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों…

    शहर में खुदी पड़ी सड़कों पर प्रशासन सख्त, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नगर निगम सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर…