अब मेडिकल कॉलेज कैंपस में हुई चोरी, 12 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर…….

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस बार चोरों ने रामपुर रोड स्थित मेडिकल कालेज कैंपस निवासी राकेश पांडे के आवास से 12 लाख के जेवरात और 20 हजार की नगदी उड़ा ली।

जानकारी के अनुसार राकेश कैंसर इंस्टीट्यूट में टैक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। 20 दिसंबर को राकेश परिवार समेत यूपी के गोरखपुर स्थित अपने गांव गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद पड़े आवास में सेंध लगाकर 12 लाख के जेवरात सहित 20 हजार की नगदी उड़ा ली। पड़ोसियों की सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। अब पीड़ित के गांव से लौतने पर उन्होंने तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बीते दिनों कुसुमखेड़ा चौराहा स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, वहीं फिर से हुई इस वारदात से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Related Posts

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…