नगर निगम ने शुरू की शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री, महापौर ने किया स्टालों का उद्घाटन…

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल, महापौर ने खुद खरीदारी कर लोगों से की अधिक से अधिक खरीदने की अपील

हल्द्वानी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री के लिए स्टाल लगाए हैं। बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने इन स्टालों का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान महापौर ने स्वयं शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाना और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना भी है।
महापौर ने सनातनी समाज के लोगों से अपील की कि वे नगर निगम द्वारा लगाए गए स्टालों से अधिक से अधिक खरीदारी करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से इस पहल को नई पहचान मिलेगी। नगर निगम भविष्य में भी जनहित और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले प्रयास जारी रखेगा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…