उत्तराखंड हल्द्वानी:स्मार्ट मीटर पर गरमाई सियासत, कांग्रेस के विरोध पर विधायक बंशीधर भगत का हल्ला बोल

Spread the News

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता रंजीत रावत के रामनगर में स्मार्ट मीटर तोड़ने की घटना को “बिजली चोरों की बौखलाहट” करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों के लिए क्रांतिकारी कदम हैं, जिससे बिजली चोरी पर लगाम लगेगी और ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। विधायक भगत ने कहा कि स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है। इससे उपभोक्ता को रीयल टाइम में अपनी बिजली खपत की जानकारी मिलती है और सटीक बिलिंग सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए खपत की निगरानी कर सकता है, वहीं कुछ मीटर प्रीपेड सिस्टम के साथ भी आते हैं, जिससे बिजली को रिचार्ज के रूप में उपयोग किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ या बायपास की कोशिश को सिस्टम तुरंत पकड़ लेता है और जरूरत पड़ने पर विभाग उपभोक्ता का कनेक्शन रिमोटली काट भी सकता है।

  • Related Posts

    निकाह के 3 माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। निकाह के कुछ माह बाद ही महिला की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप…

    नाबालिग से गैंगरेप,चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना करा रहे थे देह व्यापार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।…