संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,फंदे पर लटकी मिली…..

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा के पड़ाव क्षेत्र में निवासरत महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात मजदूर राजकुमार की पत्नी पिंकी (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगा।

लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद शायद पत्नी ने ये आत्मघाती कदम उठाया। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। तहसीलदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मायके व ससुराल पक्षों के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

  • Related Posts

    यहां नाले में मिला अज्ञात का शव, मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव…

    पिता का सिर फोड़ बेटी से छेड़छाड़, दुष्कर्म की धमकी दे युवक फरार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा के जवाहर नगर क्षेत्र में युवक ने बेटी के साथ जा रहे पिता पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने बेटी के साथ छेड़खानी की…