हल्द्वानी: आफत बनकर बरसे बदरा, नदी नाले उफनाने से सड़कों पर आया मलवा, कई घरों में भरा पानी….

Spread the News

हल्द्वानी। देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर शहर में कहर बरपाया। शनिवार देर रात में घंटों तक हुई हुई तेज बारिश से शहर के बरसाती नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जीएसटी कार्यालय के निकट देवखड़ी नाला उफनाने से पानी के साथ आए मलवे और मिट्टी के सड़क पर फैलने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं मुखानी क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी भरने से हजारों का सामान खराब हो गया आनंद पूरी और आस-पास के क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोग रात भर बाल्टियों से पानी निकालते रहे।

 

बारिश के चलते नहरों के ओवरफ्लो होने से तिकोनिया चौराहे सहित आस पास के घरों तक सिल्ट सड़कों और घरों तक पहुंच गई। इससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मोके पर पहुंचकर तिथि का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि देवखड़ी क्षेत्र में भारी मात्रा में मिट्टी, मलबा और सिल्ट नहरों के साथ बहकर आया, जिससे ओवरफ्लो की स्थिति बनी। नगर निगम की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया और सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

Related Posts

रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

Spread the News

Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…