उत्तराखंड:- प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त – व्यस्त, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से बड़ी ठंड….

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम विभाग द्वारा हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार बने हुए है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनिताल और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली और मुनस्यारी में बर्फबारी की सूचना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए। इस बार अक्टूबर में ही सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। राज्य के निचले इलाकों में बारिश हो रही है। कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो गयी है।

Related Posts

छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…