मणिपुर में उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद,पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार…….

Spread the News

हल्द्वानी। मणिपुर में शहीद हुए बलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके मोतीनगर जगदंबा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गया। बलवंत सिंह असम राइफल्स में तैनात थे।

मणिपुर में उग्रवादियों के संग हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गए। उनका शव आवास पर पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिवार सहित सभी लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। लगभग सुबह 8:00 बजे सैन्य वाहन शहीद के शव को लेकर रानीबाग के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भारत माता की जय और, शाहिद बलवंत सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे। रानीबाग चित्रशिला घाट पर पूर्ण सेन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ, एडीएम नैनीताल विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी, एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुत्र रोहन ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बलवंत सिंह बागेश्वर जिले के मूल निवासी थे।

  • Related Posts

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…