
हल्द्वानी। लंबे इंतजार के बाद कुमाऊं को एक और कैबिनेट मंत्री मिल गए हैं। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
शुक्रवार को दूसरी नवरात्र पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.वि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के पदों का विस्तार कर दिया गया। कुमाऊं से नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।











