कालाढूंगी: रक्षक ही बना भक्षक- नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार……

Spread the News

कालाढूंगी। क्षेत्र में पिता पुत्री के रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी आठ वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी आठ साल की बेटी के साथ उसी के सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर शाम पिता अपनी सौतेली बेटी को खाने का सामना दिलाने के बहाने दुकान ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी। मां ने पुलिस चौकी बैलपडाव में मामले में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…