जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, कल होगा नहर पुनर्निर्माण एवं वृक्ष पातन कार्य, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान……

Spread the News

हल्द्वानी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01/02.04.2026 को जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहर पुनर्निर्माण एवं वृक्ष पातन कार्य के दौरान कल 1 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में जारी यातायात डाइवर्जन प्लान निम्न प्रकार रहेगा। यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 01/02.04.2026 को प्रातः 10:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कैल्टेक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

*समस्त वाहन चालक/ आम जनमानस से अनुरोध है की उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए शहर हल्द्वानी के डाइवर्जन प्लान का अनुसरण कर ही अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।*

  • Related Posts

    महिला महाविद्यालय में हुआ करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का आयोजन, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए टिप्स……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में मंगलवार को एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का…

    देहरादून में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत…