नैनीताल: मौसम के अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी ने वर्चुअल बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश, मानसून के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं……

Spread the News

नैनीताल। मानसून की चेतावनी को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने अधिकारीयों के साथ वर्चुअल माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस दौरान उन्हें कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मांफ नहीं होगी। अधिकारी किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने धिकारियों को संवेदनशील व गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 8 घंटे से अधिक समय तक सड़क बंद होने पर सम्बंधित सड़क ऐजेंसी के अधिशासी अभियंता खुद मौके पर जाकर मार्ग को खुलवाने का कार्य करेंगे।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को मानसून के दौरान जिले में आगामी तीन माह के मध्य पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव की जिम्मेदारी हेतु सभी विकास खण्ड में एक कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा की 2 दिन के भीतर ऐसी सभी गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर ली जाय जिनका प्रसव इन तीन महीने के भीतर होना है। कहा कि यदि वर्तमान में संवेदनशील(दूरस्थ) क्षेत्र में रह रही गर्भवती महिलाएं यदि नगर में चिकित्सालय में रहना चाहती हैं उनकी सूची तैयार कर ली जाय,ताकि उनके रहने एवं स्वास्थ्य उपचार की व्यवस्था की जा सके ताकि उनका सुरक्षित प्रसव किया जा सके।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षण कार्य सुरक्षित भवनों में ही संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग सुनिश्चित करे कि जो भी विद्यालय भवन वर्षात में टपकते हैं व क्षतिग्रस्त हैं उनसे खतरा बना हो, उन्हें 2 दो दिन के भीतर ध्वस्त करते हुए लिखित रूप में सभी प्रधानाचार्यों से प्रमाण पत्र लिया जाए कि विद्यालय का संचालन पक्के भवन में किया जा रहा है, इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क मार्ग बंद होने पर एक भी व्यक्ति वहां फंसा न रहे उन्हें सुरक्षित निकाला जाय इसकी जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी की होगी। इस हेतु सड़क निर्माण ऐजेसियों के साथ समनवय बनाए रखें। मार्ग में फसे हुए लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं ।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं वित्त को निर्देश दिए कि वह सभी विभागों से प्रत्येक दिन कि आपदा से सम्बंधित रिपोर्ट प्राप्त करते हुए उसे अपडेट करें।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अधिक बारिश वाले इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से नदी नाले वाले स्थानों में लोगों को सूचित करते हुए उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों में सिफ्ट किया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण ऐजेसियों के अधिकारीयों को सवेदनशील स्थानों में बंद सड़क को खोले जाने हेतु जेसीबी ऑपरेटर को तैनात करते हुए उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी क्षेत्रीय पटवारी के माध्यम से इन संचालित जेसीबी मशीनों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार राय, अपर जिलाधिकारी वित्त शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…