उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समाया यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर,19 यात्री थे सवार, राहत कार्य जारी…देखें Video

Spread the News

रुद्रप्रयाग। जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के निकट अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरा टेंपो-ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। बृहस्पतिवार की सुबह हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का वाहन अलकनंदा नदी में समा गया।

 

सूचना पर SDRF और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान चलाया। अब तक 09 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 02 लोगों के शव प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 08 की तलाश जारी है। पुलिस घायलों से हादसे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

दुर्घटनाग्रस्त में घायल वाहन चालक सुमित ने पूछताछ में बताया कि हम केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए।

सभी यात्री राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कुछ यात्री वाहन से बाहर छिटक गए वहीं अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं।

  • Related Posts

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…