हल्द्वानी:दमुवादूंगा में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने पर गरमाया माहौल,भारी संख्या में थाने पहुंचे लोगों का हंगामा…….

Spread the News

हल्द्वानी। रात्रि में हुई मूसलाधार बारिश के चलते उफनाए रकसिया नाले के प्रवाह से दमुवादूंगा में टीन सेट के निकट एक घर पर गिरे पेड़ को देखने पहुंचे युवकों में मामूली विवाद के बाद युवक द्वारा दूसरे पक्ष के युवक के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने पर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी होते ही भारी संख्या में क्षेत्र के लोग चौकी पहुंचे, और जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे।

पुलिस चौकी में मामले का हल ना निकलने पर भारी संख्या में स्थानीय लोग काठगोदाम थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान दोनों पक्षों की आपस में काफी बहस भी हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों ही पक्षों को शांत कराया, यहां पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी दोनों पक्षों को शांत होकर आपस में मामले का हल निकालने की सलाह दी। लगभग 2 घंटे चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर मामला सुलझा लिया।

Related Posts

नरीमन चौराहे से गौला पुल तक सड़क चौड़ीकरण में लाएं तेजी, पर्यटक सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश Video…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में शहर में चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष…

नशे पर प्रहार, छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ सिरौलीकला का शाहबाज गिरफ्तार…..

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार सवार युवक को छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार…