सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव…..

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में होली पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर सुरक्षित, आनंदमय और पर्यावरण-अनुकूल होली खेली। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अध्यापक/अध्यापिका ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक रंगों के उपयोग, पानी की बचत और सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या तूलिका रस्तोगी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में आपसी प्रेम और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को जिम्मेदारी के साथ होली मनाने की प्रेरणा दी।

उत्सव के अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने मिलकर “हैप्पी होली” के साथ रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

  • Related Posts

    होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद…

    काठगोदाम में रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, बस चालक गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम में रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मंगलवार को गलत साइड से जा रही रामनगर डिपो की बस UK07PA3008 ने टैक्सी स्कूटी में सवार दो युवकों को…