हल्द्वानी:- भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान……

Spread the News

हल्द्वानी। भीषण सड़क हादसे में रावत नगर बिंदुखत्ता निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। भयंकर हादसे में युवक का सिर 10 टायरा ट्रक ने नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय जगमोहन सूंठा पुत्र देवीदत्त बैंक की कैश वैन चलाता था।मंगलवार दोपहर वह सुशीला तिवारी अस्पताल से मां की दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रामपुर रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर गिरे जगमोहन का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। घटनास्थल से कुछ दूर चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और अन्य परिजनों को बिलखता छोड़ गए हैं।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…