हल्द्वानी: तय समय सीमा में खुद हटा लें अतिक्रमण, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई…….

Spread the News

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में नाले की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंची राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले की भूमि पर दो स्थानों पर निर्माण कार्य होना पाया गया।इसमें एक स्थान पर उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति द्वारा दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था, जिसे टीम द्वारा तत्काल रुकवाया गया। टिम ने नाले की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भी जारी किया।

इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा मानसून के दृष्टिगत खतरे वाले भवनों को चिन्हित कर घर खाली करने की सलाह दी गई। यहां नाले की भूमि पर की जा रही एक अवैध प्लॉटिंग को टीम द्वारा मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि में अतिक्रमणकारियों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को बलपूर्वक हटा दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, तथा राजस्व एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव…… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा तेज धमाके की आवाज निकाल रहे युवक ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया…

    आयुक्त दीपक रावत ने सुनी जन समस्याएं, 6 करोड़ की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज करने के आदेश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना। कई मामलों का आयुक्त ने मौके पर ही निस्तारण किया,…