हल्द्वानी: एमबीबीएस का छात्र महिला मित्र संग चैन स्नैचिंग में गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। जौलजीवी थाने की पुलिस ने एमबीबीएस के छात्र और उसकी महिला मित्र को चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस स्नैचिंग का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जौलजीवी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह खेत की ओर जाते समय बाइक सवार एक युवक और युवती ने बातचीत के बहाने उसके गले से सोने की 2 चैन झपट ली और फरार हो गए।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोककर पूछताछ की गई। मौके पर पीड़िता ने दोनों की शिनाख्त की जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए जेवर बरामद कर लिए हैं।

पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान दिल्ली निवासी 25 वर्षीय सन्नी सिंह और युवती की पहचान हल्द्वानी निवासी 23 वर्षीय हिमानी बोरा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन्नी फिलहाल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। हिमानी और सत्येंद्र की मुलाकात हल्द्वानी में ही होने की बात सामने आई है। खबरों की मानें तो हिमानी भी मेडिकल के क्षेत्र से जुड़ी हुई है और उसकी दादी बंगापानी टोली में रहती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हिमानी अपनी दादी से मिलने यहां पहुंची थी जिसके बाद सन्नी भी सोमवार को पिथौरागढ़ आया।

Related Posts

कल हल्द्वानी में होंगे मुख्यमंत्री धामी, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 28 फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड…

झपटमारी पर पुलिस की तेज कार्रवाई, गिरफ्तार युवक से कान की बालियां बरामद..Video….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। वादिनी नरमा, पत्नी रोयल, निवासी हरिपुर जमन सिंह द्वारा दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 24.02.2026 को टीपीनगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों…