हल्द्वानी:- मोटी कहकर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सैन्य कर्मी की पत्नी को मारा चाकू……

Spread the News

हल्द्वानी। इस घटना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है,कि कभी-कभी किसी का मजाक उड़ाना कितना भारी पड़ सकता है। हुआ यूं कि पड़ोसी महिला द्वारा बार-बार मोटी कहकर मजाक उड़ाने से गुस्साई महिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को मंडी चौकी क्षेत्र निवासी पुष्पा शाम को टहलने के लिए निकली। वहीं पड़ोस में रहने वाली महिला दीपा भी पहुंची। पुष्पा ने उसे मोटी कहकर बुलाया, इससे गुस्साई महिला ने पहले से छुपाकर रखे चाकू से पुष्पा पर हमला कर दिया। हमले में लहू लुहान होकर पुष्पा वही गिर पड़ी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुष्पा के पति सैन्यकर्मी हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पुष्पा उसे बार-बार मोटी कहकर चिढ़ाती है। आज भी उसने मुझे पुष्पा कहकर चढ़ना तो मैंने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    यहां मंदिर में घुसा चोर, पकड़ने आए पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के पालीशीट वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की तड़के चोर घुस गया। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन…

    नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, बनभूलपुरा में स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस को…