हल्द्वानी। उक्रांद ने नुमाइश के खिलाफ कसी कमर, गेट के सामने बैठ किया प्रदर्शन……

Spread the News

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगने वाली नुमाइश के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ साथ उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नुमाइश स्थल के गेट पर बैठ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटर कॉलेज को पैसा कमाने का अड्डा बना दिया गया है। नुमाइश से आम जनता को होने वाली दिक्कतों से किसी को कोई लेना देना नहीं है।

पार्षद रवि वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि मैदान के आसपास दो बड़े अस्पताल, विद्यालय और कॉलेज होने के बाद भी यहां नुमाइश लगाई जा रही है। इससे छात्रों को पढ़ाई में तो परेशानी होगी ही साथ ही मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। नुमाइश में आने वाले वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम लगता है। पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि जब तक नुमाइश बंद नहीं होगी, उक्रांद का आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में काजल खत्री, कंचन जोशी, भावना जोशी, हरी जोशी, रितेश संभल, हेमा सती, पूजा सती, प्रेम बोरा, भावना शर्मा, गुंजन, किशोर रावत, प्रेम वाल्मीकि आदि थे।

  • Related Posts

    हल्द्वानी:17 मार्च तक इन इलाकों में होगी विद्युत कटौती, जानें कहां और कब होगी कटौती….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर से लगे ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। टीपीनगर, लालकुआं और कमलुआगांजा बिजलीघर से रविवार से 17 मार्च तक अलग-अलग दिन…

    लालकुआं डेयरी प्लांट का दौरा कर गदगद हुए विदेशी मेहमान,आधुनिक व्यवस्थाओं की कि सराहना…

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की आँचल दुग्धशाला में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण कर यहां की…