हल्द्वानी। उक्रांद ने नुमाइश के खिलाफ कसी कमर, गेट के सामने बैठ किया प्रदर्शन……

Spread the News

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगने वाली नुमाइश के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ साथ उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नुमाइश स्थल के गेट पर बैठ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटर कॉलेज को पैसा कमाने का अड्डा बना दिया गया है। नुमाइश से आम जनता को होने वाली दिक्कतों से किसी को कोई लेना देना नहीं है।

पार्षद रवि वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि मैदान के आसपास दो बड़े अस्पताल, विद्यालय और कॉलेज होने के बाद भी यहां नुमाइश लगाई जा रही है। इससे छात्रों को पढ़ाई में तो परेशानी होगी ही साथ ही मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। नुमाइश में आने वाले वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम लगता है। पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि जब तक नुमाइश बंद नहीं होगी, उक्रांद का आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में काजल खत्री, कंचन जोशी, भावना जोशी, हरी जोशी, रितेश संभल, हेमा सती, पूजा सती, प्रेम बोरा, भावना शर्मा, गुंजन, किशोर रावत, प्रेम वाल्मीकि आदि थे।

  • Related Posts

    नरीमन चौराहे से गौला पुल तक सड़क चौड़ीकरण में लाएं तेजी, पर्यटक सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश Video…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में शहर में चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष…

    नशे पर प्रहार, छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ सिरौलीकला का शाहबाज गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार सवार युवक को छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार…