नैनीताल,जाम के झाम से हांफा पहाड़, 10 किलोमीटर के लंबे जाम से जूझे सैलानी।

Spread the News

नैनीताल। छुट्टियों पर कैंची धाम आने वाले यात्रियों को हमेशा जाम से होने वाली परेशानी से जूझना पड़ता है। होली पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे। लेकिन रविवार को लगे भयंकर जाम के कारण नैनीताल पहुंचे श्रद्धालुओं को  नैनीताल से कैंची धाम तक पहुंचने में ढाई घंटे का समय लगा। कैंची धाम से मेहरागांव तक 11 किमी लंबा जाम लगने से श्रद्धालुओं और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके परिवार को दो घंटे से अधिक तक भवाली में फंसे रहना पड़ा। कहा कि जाम के चलते बच्चे परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने भी इसके लिए पुलिस व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि प्रशासन जाम के लिए पार्किंग और शटल सेवा की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…