पंचायत चुनाव : क्षेत्र का विकास यही मेरा प्रयास, गौलापार खेड़ा से इंदरपाल आर्या ने ठोकी ताल…….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार खेड़ा क्षेत्र से लोकप्रिय, कर्मठ प्रत्याशी इंदरपाल आर्या ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ताल ठोक दी है। इंदर क्षेत्र के विकास को लक्ष्य बनाकर मैदान में उतरे हैं, जहां उन्हें जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्थित ब्लॉक कार्यालय में इंदर ने दर्जनों समर्थकों संग नामांकन किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं, और अगर जनता का प्यार और सहयोग मिलता रहा तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी हल करने का प्रयास करेंगे। कहा कि हमारे युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं, मेरा प्रयास रहेगा कि उन्हें नशे से दूर कर रोजगार की और मोड़ा जाए। कहा कि क्षेत्र में पानी और लावारिस पशुओं की भी गंभीर समस्या बनी हुई है, यदि जनता मुझे चुनती है तो इन समस्याओं का भी निदान किया जाएगा। इस दौरान भुवन सिंह बिष्ट, पंकज उप्रेती, शंकर लाल,मनीष आर्या, योगेश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…