
देहरादून। महिला की हत्या कर शव बोरे में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जंगल में बोरे में महिला का सड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलोक मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सुद्धोवाला-मांडूवाला रोड के रिजर्व जंगल में फेंक दिया गया।शव के सड़ने पर जब तेज दुर्गंध फैली तो पास के मंदिर पहुंचे लोगों को इसका पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बुधवार को बदबू से परेशान होकर जब स्थानीय लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की तो उनकी नजर मंदिर से करीब खाई में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर गई। पास जाने पर कट्टे में शव के लिपटे होने का पता चला। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामला हत्या का प्रतीत होने पर उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच मानी जा रही है।











