शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, देखें Video..

Spread the News

देहरादून। राजधानी में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया। मामले में बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर निदेशालय परिसर में घुस कर निदेशक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

घटना से शिक्षा निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बड़ा विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

घायल निदेशक अजय कुमार नौडियाल को तत्काल Coronation Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं घटना पर रोष प्रकट करते हुए जिला म॔त्री एल. डी. पाठक ने माध्यमिक शिक्षक संघ नैनीताल की और से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

वहीं घटना से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा खेमे की ओर से अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की ओर से अभी तक औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • Related Posts

    अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराए अधिकारी:विधायक सुमित हृदयेश…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की। बैठक में हल्द्वानी…

    शहर में खुदी पड़ी सड़कों पर प्रशासन सख्त, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नगर निगम सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर…