बनभूलपुरा में स्कूल में विवाद, छात्र के सिर में घोंपा पेपर कटर……

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित इंटर कॉलेज में दो छात्रों के गुटों में विवाद हो गया। धीरे धीरे विवाद बढ़ने पर छात्रों में मारपीट होने लगी, इस झगड़े के बीच एक छात्र ने दूसरे के सिर पर पेपर कटर से हमला कर दिया। घटना में चोटिल छात्र के सिर पर गहरा घाव हो गया वहीं हमला करने वाले छात्र के हाथ पर भी चोट आई है। दोनों को बेस अस्पताल लाया गया। जहां सिर पर गहरा घाव होने की वजह से छात्र के 12 टांके आए।

पुलिस के मुताबिक छठी कक्षा के छात्र का स्कूल के ही अन्य छात्रों से विवाद हो गया। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल गेट पर ही दोनों छात्र गुटों में हाथापाई हो गई। इस बीच छठी कक्षा के छात्र ने आठवीं के छात्र के सिर में पेपर कटर घोंप दिया। घटना में हमला करने वाले छात्र के हाथ में भी चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों छात्रों का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया, वहीं विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच हुई बातचीत के बाद समझौता हो गया।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…