बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण, क्षेत्र में लगे आवासीय कैंपों का समापन,6900 आवेदन हुए जमा….

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रभावितों के लिए लगाए गए पीएम आवास योजना के कैंपों का आज समापन हो गया। 20 मार्च से 6 स्थानों पर कैंप लगाए गए थे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 6900 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, जबकि 8000 से अधिक फॉर्म वितरित किए गए थे। सभी जमा फॉर्मों की अब स्क्रूटनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक आवेदन जमा नहीं किए हैं, उनके लिए दो और चार अप्रैल को नगर निगम में विशेष विंडो खोली जाएगी, जहां केवल फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,एसडीएम प्रमोद कुमार,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल समेत अन्य सभी स्टाफ के सहयोग से यह पूरा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

  • Related Posts

    इंडियन गैस ने जारी किया होम डिलीवरी वितरण रोस्टर, देखें कब और कहां बंटेगी गैस….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा दिए गए सख्त निर्देशन के क्रम में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इंडने गैस एजेंसी हल्द्वानी एवं…

    कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कालाढूंगी पुलिस ने चकलुवा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।…