बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिवार को दी गई सहायता राशि का चेक हुआ बाउंस….

Spread the News

हल्द्वानी। वन्य जीव हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि के मामले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बाघ के हमले में जान गवाने वाली पनियाली निवासी कमला देवी के परिवार को दिया गया छह लाख की सहायता राशि का चेक बाउंस हो गया है। बाद में विभाग ने गुपचुप तरीके से पीड़ित परिवार को दूसरा चेक दिया है।
25 फरवरी को पशुओं के लिए चारा लेने गई कमला देवी को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि के दो चेक चार और छह लाख के बनाए गए थे।
पीड़ित परिवार द्वारा जब बैंक में चेक लगाए गए तो चार लाख का चेक कैश हो गया लेकिन छह लाख का चेक बाउंस हो गया। बाद में वन विभाग को इस बात की जानकारी होने पर विभाग द्वारा गुपचुप तरीके से पीड़ित परिवार को 6 लाख का दूसरा चेक दिया गया।

  • Related Posts

    दुखद:नहीं रहे सुप्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल, संगीत जगत में शोक की लहर…..

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। लोकप्रिय कुमाऊंनी लोक गायक दीवान सिंह कनवाल ने बुधवार को इस संसार को अलविदा कह दिया। वह 65 वर्ष के थे। अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास…

    वार्ड 37 में लगा UCC विवाह पंजीकरण शिविर, आयुष्मान कार्ड के साथ जीरो बैलेंस खाते भी खुले….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाजपा नेता हृदयेश कुमार और उनकी माता पार्षद वार्ड न० 37 विद्या देवी के सहयोग से दमुवादूंगा के वार्ड 37 में UCC विवाह पंजीकरण शिविर कैम्प लगाया…