ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, उत्तराखंड की संस्कृति और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप…….

Spread the News

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से शहर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस वीडियो की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ब्लॉगर उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं। मामले में जूही चुफाल नामक महिला की शिकायत पर ब्लॉगर के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया गया है कि लालमणि किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अंकिता हत्याकांड को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में दरांती लेकर सार्वजनिक बयान दिए।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपराओं और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

तहरीर में कहा गया है कि वायरल वीडियो से समाज में गलत संदेश गया है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया गया होली उत्सव…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में होली पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर सुरक्षित,…

    होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद…