हल्द्वानी लौट रहे जीजा साले को हाथियों ने रौंदा, मौत

Spread the News

हल्द्वानी। देर रात टांडा के जंगल से हल्द्वानी की और आ रहे जीजा साले को हाथियों ने रौंद दिया। हाथियों के हमले में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जीजा जाफिर और साला शकील शनिवार देर रात फेरी कर हल्द्वानी वापस लौट रहे थे। तभी टांडा जंगल में उनकी स्कूटी हाथियों से टकरा गई। स्कूटी टकराते ही दोनों गिर पड़े और गुस्साए हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचल डाला। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें सड़क पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। दोनों में से एक की मौत तो मौके पर ही हो चुकी थी जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी थे। जाफिर रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ रहता है वह साले शकील के साथ देर रात उसके घर हल्द्वानी आ रहे थे। घटना सेे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    यहां होली मिलन समारोह में छात्र गुटों के बीच जमकर चले लात – घूसे, देखें Video…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। शहर के सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसका…

    यहां मामूली विवाद पर पड़ोसी ने चलाई गोली, 3 घायल..Video…

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। भवन की छत डाले जाने से गुस्साए युवक के फायर झोंकने से तीन लोग घायल हो गए। सार्वजनिक स्थल पर अचानक गोली चलने की घटना से क्षेत्र…