Breking: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार में शॉर्ट सर्किट से खड़े गेहूं की फसल से लदी ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल और अन्य ग्रामीण चालक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को गौलापार के ग्राम सुंदरपुर रेक्वाल में भवान सिंह बिष्ट की गेहूं की फसल को उनके घर पर लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट्स से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। सुखी फसल होने के कारण चिंगारी ने तुरंत भयानक आग का रूप ले लिया। सब इतनी जल्दी हुआ कि ट्रैक्टर चालक रमेश चंद्र को बचने का मौका भी नहीं मिल सका। हादसे में रमेश बुरी तरहां झुलस गया। जिसे ग्रामीण तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान नीरज रैकवार ने प्रशासन से घायल और गेहूं स्वामी को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में कल इन स्थानों पर होगा इंडियन गैस का वितरण……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा गैस के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत कल मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर इंडियन गैस की आपूर्ति की जाएगी। देखें…

    मानसून से पहले करें जलभराव का स्थाई समाधान, अफसरों को 3 दिन में डीपीआर बनाने के निर्देश: जिलाधिकारी नैनिताल……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। यह बैठक पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समीक्षा…