रैपिडो ऐप पर अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी आरटीओ ने की सीज, ऐप को भेजा जाएगा नोटिस

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड में ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप को राज्य परिवहन प्राधिकरण, देहरादून से एग्रीगेटर लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस क्रम में आरटीओ प्रशासन ने रैपिडो ऐप पर अवैध रूप से चल रही एक स्कूटी टैक्सी को बुक करवा कर कार्यालय में सीज कर दिया। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने स्वयं रैपिडो ऐप के माध्यम से एक बाइक टैक्सी बुक की, जिसके बाद एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा। जांच में पाया गया कि यह प्राइवेट स्कूटी थी, जबकि कमर्शियल वाहन होना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूटी को तुरंत सीज कर दिया गया।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…