बड़ी खबर:- अब रेल यात्रा होगी और महंगी, रेलवे ने लिया किराए की दरों में वृद्धि का निर्णय…..

Spread the News

नई दिल्ली। अब ट्रेन में सफर करना और महंगा हो जाएगा। रेलवे ने जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के टिकटों की दरों में वृद्धि का निर्णय लिया है। यह बदलाव 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगे। हालांकि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे के अनुसार, 215 किमी से अधिक की दूरी वाले सफर पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी की वृद्धि होगी। मेल/एक्सप्रेस की नॉन-एसी श्रेणी में किराया 2 पैसा प्रति किमी बढ़ेगा, वहीं एसी श्रेणी में भी 2 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर, 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कुल मिलाकर 10 रुपये अधिक देने होंगे।

रेलवे ने इस बढ़ोतरी की वजह बताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या में काफी विस्तार हुआ है। साथ ही सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए रेलकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे उनके वेतन और भत्तों का खर्च भी बढ़ गया है। रेलवे के अनुसार मैनपावर पर खर्च अब 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कर्मचारियों के पेंशन पर सालाना 60,000 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा, 2024-25 में रेलवे का कुल ऑपरेशन खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा।

रेलवे ने बताया कि इन खर्चों को संतुलित करने के लिए यात्री किराए में सीमित बढ़ोतरी की गई है। माल ढुलाई दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। रेलवे का कहना है कि सुरक्षा उपायों की वजह से यात्रियों की सुरक्षा में सुधार हुआ है। भारत अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है और त्योहारों के समय 12 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन कर अपनी कार्यक्षमता का रिकॉर्ड बना चुका है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    SDRF की सतर्कता से टलीं दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग समय पर हुई सात घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे…