RTE में एडमिशन के लिए इस दिन से करें अप्लाई, जानें कब और कैसे….

Spread the News

नैनीताल। Nainital जिले में RTE (निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है।

जिले के सीईओ (मुख्य शिक्षा अधिकारी) गोविंद राम जयसवाल ने बताया कि 6 से 15 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर नए स्कूलों के रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके साथ ही पोर्टल पर पहले से मौजूद प्राइवेट स्कूलों की ओर से अपडेट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 23 मार्च तक बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ऑफिस के स्तर से रजिस्टर्ड प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और आरटीई के तहत रिजर्व सीटों की गणना और अन्य सत्यापन से जुड़े काम किए जाएंगे।

सीईओ के मुताबिक, प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 24 मार्च से 2 अप्रैल तक अप्लाई किया जा सकेगा। वहीं, इसके बाद बीईओ ऑफिस लेवल पर एप्लिकेशन फॉर्म की जांच और स्टूडेंट्स की एलिजिबिलिटी की पुष्टि की जाएगी और 17 अप्रैल को एडमिशन के लिए लॉटरी प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को लॉटरी का रिजल्ट जारी किया जाएगा और 18 से 30 अप्रैल तक पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले बच्चों की सूची अपलोड की जाएगी।

  • Related Posts

    पति से मिलने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंतव्य पर छोड़ने के बहाने ले…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। पिछले कुछ समय से देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में हल्द्वानी और उधमसिंह नगर में किशोरी और…

    होली पर पेंशनर्स को CM धामी की सौगात,वन-क्लिक कर 9.57 लाख लोगों के पेंशन खातों में भेजे 141.91 करोड़….. 

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त वन-क्लिक के जरिए…