उत्तराखंड: नैनीताल में तनाव के बाद प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल में 30 अप्रैल को बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद हुए बवाल के बाद हालातों को देखते हुए हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका के चलते ज़िला प्रशासन हरकत में आ गया है। ज़िला मजिस्ट्रेट वंदना ने पूरे जनपद में कड़े सुरक्षा निर्देश जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती, पुलिस बल की बढ़ोतरी और साइबर निगरानी के साथ-साथ अतिक्रमण व अवैध निर्माण पर भी सख़्त कार्रवाई शुरू करदी है।

जिला मजिस्ट्रेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे पुलिस चेकिंग अनिवार्य की जाए तथा नैनीताल प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जाए। शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर दिन-रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग की जाए और जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च भी आयोजित किया जाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ित बालिका और उसके परिजनों के उपचार और काउंसलिंग की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तुरंत अधिकारियों को  निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…