हल्द्वानी : शेयर बाजार में हुआ घाटा, परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Spread the News

हल्द्वानी। शेयर बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान से परेशान एक युवक ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू के ग्राम किशनपुर सकुलिया की है, यहां 41 वर्षीय हेम ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हेम शेयर बाजार का कारोबार करता था और उसने लोगों के करोड़ों रुपये इसमें निवेश किए थे। लेकिन शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस नुकसान से वह गहरे अवसाद में चला गया। ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने बताया कि हेम के पिता ने अपनी जमीन बेचकर बकायेदारों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा राशि लौटा दी थी, लेकिन नुकसान का दबाव हेम सहन नहीं कर पाया।

घटना के समय हेम के परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर सिर्फ उसके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे। इसी दौरान हेम ने अपने कमरे के वॉशरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्यरत है। हेम के दो बच्चे हैं—10 साल की बेटी और 14 महीने का बेटा। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि शेयर बाजार में नुकसान के बाद हेम मानसिक रूप से परेशान था। उसकी काउंसलिंग भी कराई गई थी, लेकिन वह अवसाद से बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया।

यह घटना शेयर बाजार में निवेश के जोखिमों और इससे होने वाले मानसिक दबाव को उजागर करती है। परिवार और स्थानीय लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और हेम के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…