सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट मिला अधेड़ का शव, ठंड से मौत की आशंका…….

Spread the News

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है।

बृहस्पतिवार कि सुबह अस्पताल के निकट थाल सेवा वाली गली में एक व्यक्ति पड़ा दिखा। पहले तो लोगों ने नशेड़ी समझ कर उसकी और ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब कुछ घंटे बीतने के बाद भी उसमें कुछ हरकत नहीं हुई तो पास के दुकानदारों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव लगभग 50 वर्षीय पुरुष का है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मृतक अस्पताल के आस – पास दिखाई दे रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया अधेड़ की मौत ठंड से हुई प्रतीत हो रही है, लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…