बनभूलपुरा में गरजी जेसीबी, 100 से अधिक अतिक्रमण तोड़े।

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। सोमवार को बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में नगर निगम द्वारा सड़क और नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा। इस दौरान नाली के ऊपर बनाई गई लगभग 100 पटलों को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। कई दुकानों के सड़क पर निकले टिन की छापों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा गया। यहां मौके पर पहुंच मेयर गजराज बिष्ट ने निरीक्षण कर नगर निगम टीम की हौसला अफजाई की। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने साफ कर दिया की अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद रहा।बनभूलपुरा में गरजी जेसीबी, 100 से अधिक अतिक्रमण तोड़े।

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…