ब्रेकिंग:- कोसी रेंज में बाघ ने विक्षिप्त को बनाया निवाला….. 

रामनगर। रामनगर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां कोसी रेंज स्थित गूलरसिद्ध के जंगल में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। सूचना परपहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल से युवक का सिर बरामद हुआ है। धड़ की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक देर रात जंगल में गया था। सूत्रों के अनुसार मृतक युवक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…