भूकंप के झटकों से थर्राई धरती, घरों से बाहर दौड़े लोग…….

Spread the News

बागेश्वर। जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। जान बचाने को लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित बताया गया है। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही। झटके महसूस होते ही एहतियातन कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। झटकों के बाद लोग कुछ समय तक सतर्क रहे, लेकिन किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई। तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…