देखें Video- गोलीकांड के आरोपी पार्षद अमित बिष्ट और पुत्र कोर्ट में पेश…..

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर हुए गोलीकांड के बाद मंगलवार को आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और पुत्र जय को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।रविवार देर रात हुई इस घटना से शहर में राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जनप्रतिनिधि ही इस तरह के गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर जाएं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा।

रविवार देर रात रामपुर रोड में हुई फायरिंग की घटना में 22 वर्षीय नीतिन लोहनी की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आयेगी।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…