नव वर्ष पर नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई,40 हुड़दंगी व 11 नशेड़ी चालक गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। नव वर्ष के जश्न के दौरान जनपद नैनीताल में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु *नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 खुद मध्य रात्रि तक फील्ड में रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 40 हुड़दंगियों को हिरासत में लिया तथा शराब पीकर वाहन चला रहे 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिए। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 206 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई वहीं ₹50,200/- का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस का जनता को संदेश – 

नैनीताल पुलिस आमजन व पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शांति भंग करने वालों पर आगे भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…