नव वर्ष के अवसर पर शीतला देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, काठगोदाम से रानीबाग तक लगा लंबा जाम……

Spread the News

हल्द्वानी। नव वर्ष के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। जहां कालू सिद्ध बाबा मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही, वहीं रानीबाग स्थित शीतला देवी मंदिर में माता के दर्शनों को जैसे भक्तों का सैलाब आ गया। सारा दिन भक्तों की लंबी कतार लगी रही। साल के पहले दिन माता के दर्शन कर दिन की शुरुआत करने के चलते हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता की पूजा अर्चना की। हालांकि मंदिर कमेटी के सेवादारों ने भीड़ को व्यवस्थित करने का प्रयास किया बावजूद इसके लगातार बढ़ती भीड़ के कारण उन्हें भरी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

वहीं वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण काठगोदाम से लेकर रानीबाग तक जबरदस्त जाम लगता रहा। हालांकि पुलिस द्वारा जाम से निपटने के काफी इंतजाम किए गए थे, लेकिन नव वर्ष पर बढ़ते वाहनों के दबाव के आगे सारे इंतजाम फेल होते नजर आए। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। वही शीतला देवी मंदिर जाने वाले ऑटो को काठगोदाम क्षेत्र में ही रोके जाने से लोगों को मंदिर तक की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…