बढ़ती ठंड और शीतलहर की संभावना, 31 दिसंबर को इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल…..

Spread the News

नैनीताल। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नैनीताल जिले में छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।

यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों पर लागू होगा। संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि आदेश की सूचना समय से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…