कोहरे का कहर, दिल्ली हाईवे पर काठगोदाम डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त……..

हल्द्वानी। तराई में कोहरे का कहर लगातार जारी है। कोहरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला दिल्ली हाइवे का है यहां कोहरे के कारण रोडवेज बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। शनिवार 27 दिसंबर की तड़के लगभग चार बजे पिलखुआ टोल प्लाजा से पहले घने कोहरे के बीच हल्द्वानी से दिल्ली जा रही काठगोदाम डिपो की बस आगे चल रही उत्तर प्रदेश डिपो की बस से टकरा गई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोहरे में बसों की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरहां क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया। मामले की सूचना डिपो प्रबंधन को दे दी है। अभी कुछ दिन पहले भी देहरादून से लौट रही हल्द्वानी डिपो की बस काशीपुर के पास कोहरे के कारण टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में चालक समेत छह यात्री घायल हुए थे।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…