चलती कार में लगी आग, काठगोदाम निवासी परिवार की बाल-बाल बची जान……

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निकट चलती कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। कार सवार परिवार ने तुरंत कार से बाहर निकल अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार खेड़ा मार्ग से गुजरती यूके-04 एएच-3233 नंबर की कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। कार सवार काठगोदाम निवासी परिवार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकल अपनी जान बचाई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…