इंसान बना हैवान, महिला को खम्बे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल…….

हरिद्वार। उत्तराखंड में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला खंभे से बंधी है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

महिला पर आरोप है कि उसने घर में घुसकर बच्चों का गला दबाने की कोशिश की. इसी शक के आधार पर स्थानीय लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए महिला को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना के बाद मामला और बिगड़ गया मौके पर पहुंचे महिला के परिजनो की दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

इस मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की और से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय कौन-कौन लोग शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ हद तक ठीक नहीं है. इस पहलू को भी जांच में शामिल किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…