उत्तराखंडहल्द्वानी:- विरोध पर गुस्साए मांस विक्रेता ने बुजुर्गों पर किया चापड़ से हमला,मुकदमा दर्ज……..

Spread the News

हल्द्वानी। टक्कर मारने का विरोध करने पर गुस्साए युवक ने बुजुर्गों पर चापड़ से हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में दोनों कोतवाली पहुंचे। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुखानी निवासी बुजुर्ग बृजलाल व नेम चंद मुखानी नहर कवरिंग रोड पर ठेला लगाते हैं। आरोप है कि सोमवार की रात को हीरानगर के ही मांस विक्रेता अंकित पाल ने बाइक से उनके ठेले पर टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर गुस्साए अंकित ने उन पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि देर रात दो पक्षों में विवाद हुआ था। हमला करने के आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…