उत्तराखंडनैनीताल:- हल्द्वानी की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…… 

Spread the News

नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार वह यहां एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब एक वर्ष पूर्व इंटरनेट मीडिया अकाउंट संचालित करने के दौरान काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से उसका परिचय हुआ।

आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर कालाढूंगी रोड स्थित जंगल में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…