उत्तराखंडहल्द्वानी:- आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिख समाज में आक्रोश, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का फूंका पुतला…….. 

Spread the News

हल्द्वानी। देहरादून में अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख अधिवक्ता पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सिख समाज में भारी आक्रोश है। जगह जगह पूर्व मंत्री के पुतले फूंके जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया गया। गुरुप्रीत प्रिंस ने कहा कि 12 बजे मजाक का विषय नहीं है, यह सिख इतिहास का गौरव है। सिख फेडरेशन के गगनदीप कोहली ने कहा कि धर्म का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गगन सयाली ने कहा कि हरक सिंह गुरुद्वारा साहिब में जाकर सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी मांगे। इस दौरान परमजीत सिंह पम्मा, मनप्रीत सेठी, अमन कोहली, कुलविन्दर सिंह, तरन बिंद्रा, बलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, मनिंदर सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, कंवलजीत रेखी, पुनीत सबरवाल, कमलदीप, दिलप्रीत सिंघ, बलजीत आनंद, रविंद्रपाल सिंह हेमी, सुरेन्द्र सेठी, , इकजोत कालरा, मनदीप सिंह, हरजस सिंह, विक्की सेठी, रिम्पी, तरन सेठी, मन्नू सयाली, अमनदीप पिंडी, अमरजीत आनंद, सुमित सबरवाल, जसप्रीत गुजराल, गुरजीत कोहली, हरमीत बिंद्रा, अमरजोत सेठी,नवजोत सिंह, गुरविंदर सिंह, जसप्रीत सेठी,मोहन पाठक, नीरज बिष्ट, राजेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…